शाहरुख नहीं मनाएंगे जब तक है जान की सफलता का जश्न

Jab Tak Hai Jaan
सुपरस्टार शाहरुख खान की इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'जब तक है जान' इस दीवाली 13 नवंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा मिक्स रिव्यू मिले फिल्म को हिट माना जा रहा है क्योंकि सिर्फ अपने रिलीज के 5 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया। शाहरुख खान के फैन्स को ये फिल्म काफी पसंद आई क्योंकी कई सालों के बाद शाहरुख एक बार फिर से एक टिपिकल लवर ब्वॉय की इमेज में नज़र आए हैं। हालांकि कुछ ने इस फिल्म को लेकर निगेटिव रिव्यू भी दिये लेकिन इसके बावजूद फिल्म को हिट ही कहा जा रहा है।

इस फिल्म की सफलता को ध्यान में रखते हुए सभी फिल्म की सफलता की पार्टी की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक लीडिंग न्यूजपेपर से इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से पूछा गया कि वो जब तक है जान की सफलता की पार्टी कब और कैसे देंगे तो शाहरुख ने जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई निराश हो गया।

शाहरुख ने कहा कि वो 'जब तक है जान' की सफलता की पार्टी पब्लिकली नहीं मनाएंगे। वो सिर्फ आदित्य चोपड़ा, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को अपने घर पर बुलाकर गले लगाएंगे और यही उनकी फिल्म की सफलता का सैलिब्रेशन होगा। शाहरुख ने इस ठंडे सेलिब्रेशन की वजह बताते हुए कहा "फिल्म बहुत ही दुखी जगह से शुरु हुई थी इसलिए हम एक दूसरे को गले लगाकर बहुत ही सिंपल तरीके से फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X