अक्षय कुमार के साथ काम नहीं कर सकते शाहरुख खान- यहां जानिए क्या है कारण!
शाहरुख खान ने जीरो के बाद फिलहाल किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। जहां पहले किंग खान साल में एक, दो फिल्में दे जाते थे, अब साल- ढ़ेढ़ साल में एक फिल्म देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वह अक्षय कुमार की तरह साल में 2, 3 तीन फिल्में कर सकते हैं? या वो अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं?
इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि हमारी टाइमिंग मैच नहीं होती। मैं अक्षय के साथ काम करना पसंद करुंगा लेकिन दोनों सेट पर ही नहीं मिलेंगे। (हंसते हुए) मैं उसकी तरह सुबह जल्दी नहीं उठ पाता । मैं तब सोता हूं जब अक्षय उठ जाते हैं । उसका दिन बड़ी जल्दी शुरू हो जाता है । जब मैं काम शुरू करता है तो वो पैकअप कर देता है और घर चला जाता है।

शाहरुख ने कहा, अक्षय के साथ काम करना मजेदार होगा। लेकिन मैं रात में काम करने वाला इंसान हूं। ज्यादातर लोग मेरी तरह रात में काम करना पसंद नहीं करते। बता दें, ये दोनों स्टार 'हे बेबी' में साथ दिखे थे। इस फिल्म में शाहरुख ने कैमियो निभाया था।
शाहरुख खान के फिल्मों की बात करें तो फिलहाल किंग खान की अगली फिल्म होगी डॉन 3। शाहरुख ने राकेश शर्मा बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' रिजेक्ट कर दी है। सूत्रों की मानें तो जीरो के बाद अब वो किसी एक्शन फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications