महिलाओं से ही देश की गति है: शाहरूख खान
कहते हैं ना जिसको बोलने की आदत है वो अपनी बातों से बाज नहीं आता है। कुछ ऐसा ही हाल है अभिनेता शाहरूख खान जिन्होंने ऐलान किया था कि वो अब अपनी फिल्में छोड़कर किसी भी राजनैतिक और विवादित मुद्दो पर अपनी राय नहीं देंगे। लेकिन उन्होंने फिर से महिलाओं के लिए अपने विचार प्रकट दिेये हैं। अरे घबराइये नहीं उन्होंने बहुत अच्छी बात कही है जिसको सुनकर आप एक बार फिर से शाहरूख खान पर मंत्रमुग्ध हो जायेंगे।
किंग खान ने कहा है कि महिलाएं ही देश का भविष्य हैं। किसी भी महिला की मदद से सृष्टि निर्माण होता है। महिलाओं की मदद से ही घर और समाज तरक्की कर सकता है इसलिए हमें महिलाओं को आदर देना चाहिए और सम्मान करना चाहिए।

मालूम हो कि शाहरूख ने यह बात घड़ी के ब्रांड 'टैग ह्युअर' के 'लिंक लेडी' सीरीज के लांचिग के मौके पर कही। इस मौके पर देश की चार महिलाओं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नाम रौशन किया है, को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सारा पायलट, पिया सिंह, फैशन डिजायनर रितु बेरी, और ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल शामिल थीं।


Click it and Unblock the Notifications