'मैं भारत का टॉम क्रूज हूं'- डेविड लेटरमैन के शो से शाहरुख खान के 10 दिलचस्प बयान
अमेरिकन होस्ट डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन (My Next Guest Needs No Introduction) के नए सीजन में शाहरुख खान नजर आए। यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है और कोई दो राय नहीं कि शाहरुख ने इस शो से एक बार फिर फैंस के दिल में खास जगह बना ली। शो में शाहरुख ने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं- अपने बचपन से लेकर, अपने बच्चों तक.. अपनी पढ़ाई से लेकर अपने स्टारडम तक।

डेविड लेटरमैन के इस शो पर यूएस के राष्ट्रपति बराक ओबामा, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, हॉलीवुड सेलेब्स जैसे जॉर्ज क्लूनी, एलेन डीजेनेरस संग कई बड़े सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं। शाहरुख खान का यह एपिसोड 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications