IPL 8 Cute pictures पापा शाहरुख संग क्यूट अबराम केकेआर की जीत पर तालियां बजाते हुए!
शाहरुख खान की टीम केकेआर आइपीएल 8 के पहले मैच में जीत गयी। मुंबइ इंडियन्स ने जहां 168 रन बनाए तीन विकेट पर, वहीं केकेआर ने 169 रन बनाकर मैच जीत लिया। केकेआर की टीम के चौकों छक्कों पर शाहरुख खान के क्यूट बेटे अबराम की तालियां भी सुनाई दीं।
यूं तो केकेआर कल रात की विनिंग टीम रही लेकिन लोगों की नज़रें टिकी रहीं अबराम पर। अबराम ने स्टेडियम का पूरा चक्कर भी लगाया अपने नन्हें पैरों से और साथ ही पापा शाहरुख को भी अपने पीछे दौड़ाया।
अबराम केकेआर टीम कैप्टन गौतम गंभीर के साथ ही मस्ती करते दिखे और उनके चौको छक्कों पर तालियां मारते भी। यूं तो शाहरुख खान के साथ अबराम के अलावा उनकी बेटी सुहाना और बड़ा बेटा आर्यन भी मौजूद था लेकिन पापा शाहरुख खान का पूरा ध्यान अबराम पर था।
हो भी क्यों ना आखिर शाहरुख ने कहा जो है कि अबराम दूसरा किंग खान बनेगा।
shahrukh khan abram kkr ipl 8 ipl pictures cricket bollywood शाहरुख खान अबराम आइपीएल 8 आइपीएल तस्वीरें क्रिकेट बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications