..................... एसिड अटैक महिला को शाहरुख खान ने दी शादी की बधाई | Shahrukh Khan wishes love and happiness to an acid attack victim - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने एसिड अटैक पीड़िता अनुपमा को दी शादी की शुभकामनाएं- लिखा खास मैसेज

फिल्मों से अलग सुपरस्टार शाहरुख खान सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं और काफी सक्रिय रहते हैं। शाहरुख मीर फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम करती है। इसी फाउंडेशन के तहत शाहरुख ने एक एसिड पीड़िता को शादी की बधाई दी है और नए जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए उनकी तस्वीर भी शेयर की है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए मीर फाउंडेशन ने लिखा कि 'मीर फाउंडेशन अनुपमा को शुभकामनाएं देता है। अनुपमा को जगदीप सिंह के साथ उनके विवाह की बधाई। दोनों के शादीशुदा जीवन में ढेर सारी खुशियां आएं और आप यूं ही मुस्कुराते रहें।'

Shahrukh Khan

इनमें से एक तस्वीर में शाहरुख भी अनुपमा के साथ नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'अनुपमा को मेरा प्यार और ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी की ये नई शुरुआत आपके जीवन को रोशनी और खुशियों से भर दे। जगदीप बेहतरीन इंसान हो.. दुआ करता हूं कि आप दोनों साथ में मिलकर अपनी इन खुशियों को दोगुना कर दें।'

हाल ही में फादर्स डे के मौके पर शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के लिए वेबसाइट लॉन्च की है क्योंकि फाउंडेशन का नाम उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर रखा गया है।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मीर फ़ाउंडेशन ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए 'टूगेधर ट्रांसफॉर्म्ड' नामक एक महत्वपूर्ण समग्र पहल की शुरुआत की थी, जिसमें 50 बर्न और एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए सुधारात्मक सर्जरी प्रायोजित की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X