So Sweet.. खत्म हुई शाहरूख - सनी देओल की दुश्मनी.. ये रहा PROOF
शाहरुख खान ने सन्नी देओल को उनके बेटे के डेब्यू पर बधाई दी। पढ़िए पूरी खबर
एक 24 साल पुराना दो सुपरस्टार्स का झगड़ा आखिरकार खत्म हो गया वो भी बिल्कुल स्वीट अंदाज में और इस झगड़े को खत्म करने की वजह बने सुपरस्टार एक्टर के बेटे। जी हां हम बात कर रहे हैं सनी देओल और शाहरुख खान की ।दरअसल सन्नी देओल ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी कि उनके बेटे पल पल दिल के पास से डेब्यू करेंगे और शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।
[एक आंधी..और उड़ गए सलमान खान से रणबीर तक..प्रभास के आगे सब फेल]
बस इसके बाद खुद शाहरुख खान ने ट्विटर पर सन्नी देओल और उनके बेटे करण को विश किया ।उन्होंने कहा कि "ऑल द बेस्ट पापा। वो आपकी तरह ही मजबूत और विनम्र है। उसके रास्ते मे सिर्फ खुशियां आएं।"

ये ट्विट कई मायनों में अहमियत रखती है। आपको बता दें कि शाहरुख खान और सन्नी देओल के बीच पिछले 24 साल से,डर रिलीज होने के बाद से रिश्ते अच्छे नहीं थे। उस वक्त ऐसा बोला गया था कि फिल्म में शाहरुख खान के रोल को अधिक तवज्जो दी गई और सन्नी देओल के रोल को साइडलाइन किया गया।
इस फिल्म के बाद सन्नी देओल को यशराज फिल्म्स की और भी फिल्में मिलीं लेकिन उन्होंने यश राज के साथ फिल्म ना करने की कसम खा ली थी। यहां तक कि आदित्य चोपड़ा ने उनके बेटे को लॉन्च करने की भी इच्छा जाहिर की थी लेकिन सन्नी देओल ने कहा कि वो अपने बेटे को दूसरा सन्नी देओल नहीं बनने देंगे।


Click it and Unblock the Notifications












