शाहरुख खान तुम्हारा इस्तेमाल करेंगे, उनकी सफलता के बीच आओगे तो रास्ते से हटा देंगे- अभिजीत भट्टाचार्य

Abhijeet Bhattacharya On Shahrukh Khan- शाहरुख खान की आवाज कहे जाने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इस वक्त इंडस्ट्री से पूरी तरह नदारद हैँ। हालांकि कई बार उनके कुछ बयान सामने आते कहे हैं।
इस वक्त भी उन्होने शाहरुख खान को लेकर कुछ कहा है जो कि शाहरुख के फैंस को शायद पसंद नहीं आएगा। अभिजीत ने बात करते हुए अपना और शाहरुख खान का व्यक्तित्व एक तरह का बताया है।
उनका कहना था कि, "हमारे पास अहंकार नहीं है, लेकिन हमारे पास आत्म-सम्मान है।" इसके अलावा उन्होने शाहरुख खान को व्यवसायिक व्यक्ति भी बोला है जो आपका इस्तेमाल करेंगे और सफलता के रास्ते में आने वाले इंसान अपने रास्ते से हटा देंगे।
अभिजीत भट्टाचार्य ने बोलास, "उन्हें राष्ट्र-विरोधी करार देना बहुत गलत है। कई लोगों ने ऐसा करने का प्रयास किया है, लेकिन शाहरुख खान से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं है। उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों पर विचार करें - फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, स्वदेस, अशोका और भी कई सारी हैं।
उन पर इस तरह के आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं, खासकर तब जब उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा हिंदू संस्कृति को बढ़ावा दिया है।'' सिंगर ने कहा, "खानों में शाहरुख खान ही एकमात्र राष्ट्रवादी हैं। दूसरों को वास्तव में राष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है।''
अभिजीत भट्टाचार्य का ये बयान काफी चर्चा में है। शाहरुख खान और अभिजीत ने फिल्म बिल्लू के बाद कभी भी साथ काम नहीं किया। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। उनके कई ऐसे गाने हैं जो कि सबसे बड़े हिट हैं।
अंजाम में "बड़ी मुश्किल है", दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में "जरा सा झूम लूं में", और यस बॉस में "मैं कोई ऐसा गीत" से लेकर बादशाह में टाइटल ट्रैक, मैं हूं ना में "तुम्हें जो मैंने देखा"
और ओम शांति ओम में "धूम ताना" तक.. दोनों का सफर काफी शानदार रहा है। हालांकि लोग अभी भी सोचते हैं कि दोनों एक साथ नजर आएंगे। हालांकि ऐसा काफी मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











