राजकुमार हिरानी से पहले शाहरुख खान शूट करेंगे एक्शन फिल्म? वॉर निर्देशक से साथ तगड़ा धमाका!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो जब से फ्लॉप हुई है वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनको लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें आती रहती हैं कि वो फिल्मों का चयन कर रहे हैं.. अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में और अच्छे निर्देशक की तलाश में हैं। पता चला था कि वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और अपनी अगली फिल्म हर हालत में सुपरहिट करना चाहते हैं। कुछ पहले खबर आई थी कि वो राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसके लिए सबकुछ पूरा हो चुका है बस आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
लेकिन अब एक और बड़ी खबर सामने आई है जो निश्चित ही शाहरुख खान के फैंस को एक तगड़ा झटका देने वाली है और वो खुश भी सकते हैं। पता चला है कि राजकुमार हिरानी के पहले शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की एक धमाकेदार एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। मि़ड डे की एक रिपोर्ट है कि राजुकमार हिरानी इस समय फिल्म को कोरोना वायरस के चलते कनाडा में शूट नहीं कर सकते हैं और इसके लिए काफी समय लगने वाला है।
कृष 4 में ऋतिक रोशन का तगड़ा धमाका- डबल नहीं बल्कि 4 अलग अलग रोल से टूटेंगे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?


Click it and Unblock the Notifications











