अब टूटेंगे सारे रिकॉर्ड- संजय लीला भंसाली की फिल्म में सलमान खान के बाद शाहरुख की Entry
जब से सलमान खान का नाम संजय लीला भंसाली की फिल्म से जुड़ा है लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है कि इस फिल्म का नाम क्या होगा और इसकी शूटिंग कब से शुरु होगी। अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे शाहरुख खान के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक होने वाले हैं। खबर है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में शाहरुख खान की भी एंट्री हो चुकी है और वो एक खास रोल में नजर आने वाले हैं।
अगर ऐसा होता है तो ये धमाका काफी ज्यादा तेज होने वाला है। भारत की शूटिंग में बिजी सलमान खान इसके बाद दबंग 3 और फिर सीधे भंसाली की फिल्म करने वाले हैं। दरअसल, बैक टू बैक एक्शन फिल्में करने के बाद अब सलमान एक लव स्टोरी करना चाहते हैं।

लिहाजा, किक 2 या किसी दूसरी फिल्म से पहले वह संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनेंगे। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शुरुआत 2019 में ही हो सकती है। यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जो कि भारी भरकम बजट पर तैयार होने वाली है।
खबरों की मानें तो पता ये भी चल रहा है कि इस फिल्म का नाम हम दिल दे चुके सनम 2 होने वाला है। हालांकि ये फिल्म उसकी सीक्वल तो बिल्कुल भी नहीं होगी। सलमान शाहरुख जब भी मिलते हैं धमाल करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications