'सलमान खान को हुई जेल तो बॉलीवुड छोड़ दूंगा'
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस में हाई कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें, इस केस में सलमान को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अब इसकी सुनवाई 15 जून को होने वाली है। बहरहाल, इस दौरान कई अफवाह उड़े, जिनमें से सबसे ज्यादा हैरान किया इस अफवाह ने।

जी हां, सलमान खान की सुनवाई के दौरान ट्विटर पर शाहरूख खान का एक बयान काफी वायरल किया गया था, जिसमें शाहरूख ने कहा था कि 'यदि सलमान को जेल हो जाती है तो मैं बॉलीवुड छोड़ दूंगा।' हालांकि यह अफवाह उस वक्त भी किसी मजाक से कम नहीं था, लेकिन शाहरूख के करीबी ने सफाई दी है।
ट्विटर के जरीए आजकल किसी भी बात को वायरल होते देर नहीं लगती। लिहाजा, जब सलमान के जेल जाने की बात हुई तो शाहरूख- सलमान की दोस्ती की दुहाई देता यह फोटो सबके सामने आ गया।
5 बातें: जो सलमान खान के लिए 5 सालों में भी नहीं बदलेगी!
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें जब तेज होने लगी तो शाहरूख के करीबी सूत्र ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर को बताया कि 'शाहरूख ने ऐसा कुछ नहीं कहा है..क्या आपको लगता है कि शाहरूख ऐसा कह सकते हैं?'
चलिए, हम भी नहीं चाहते कि शाहरूख खान किसी भी वजह से बॉलीवुड छोड़ने की बात करें..है न..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


