शाहरुख खान के बर्थडे पर 'मन्नत' के बाहर पसरा रहा सन्नाटा, पहली बार नहीं दिखे फैंस, ये है कारण?

shahrukh khan birthday

Shahrukh Khan Mannat without Fans- शाहरुख खान का घर मन्नत काफी मशहूर है। इसका एक कारण ये भी है कि यहां पर उनके फैंस आकर तस्वीरें क्लिक करवाते हैं।

इसके अलावा जन्मदिन के मौके पर फैंस उनको बधाई देने के लिए आते हैं और शाहरुख खान बालकनी से बाहर आकर फैंस को दर्शन देते हैं। लेकिन आज ऐसा नहीं होगा। शाहरुख खान आज यानि 2 नवंबर को अपने जन्मदिन मनाते हैं।

सुबह से ही मन्नत के सामने पुलिस का पहरा है और कहा जा रहा है कि शाहरुख खान आज अपने फैंस के सामने नहीं आएंगे। ऐसा पहली बार होने वाला है जबसे शाहरुख खान ने आना शुरु किया है।

यही कारण है कि सुबह से आज पुलिस यहां मौजूद है जो कि फैंस को ना रुकने के लिए कह रही है। जैसे ही ये खबर सामने आई कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मन्नत खाली रहेगा तो लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

इसलिए शाहरुख खान नहीं देंगे दिखाई?

दरअसल इस बार सुरक्षा कारणों की वजह से शाहरुख खान अपने फैंस के सामने नहीं आएंगे। पुलिस ने शाहरुख खान को ऐसा ना करने के लिए कहा है। सभी जानते हैं कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के करीबी थे और हाल ही में उनकी हत्या सरेआम गोली मारकर कर दी गई थी। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।

हर साल की तरह इस साल भी सुबह से लोग उनके घर के सामने इकट्ठा होने लगे थे। लेकिन पुलिस ने जैसे ही सबको वहां रुकने से मना किया वो निराश होकर चले गए। आज मन्नत के बार सन्नाटा पसरा हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X