..................... Shahrukh Khan will not Celebrate his Birthday and Diwali this Year! शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस साल सूना रहेगा 'मन्नत', नहीं मनाई जाएगी दिवाली! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस साल सूना रहेगा 'मन्नत', नहीं मनाई जाएगी दिवाली!

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपने आर्यन को लेकर काफी परेशान हैं और लगातार उनकी जमानत को लेकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक बार फिर से कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। जाहिर है कि इसके बाद शाहरुख खान के घर से खुशियां कहीं गायब हो चुकी हैं। इस बार मन्नत में दिवाली भी नहीं मनाई जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के करीबियों ने बताया है कि घर में सभी लोग काफी निराश हैं।

इसके अलावा एक खबर सामने आ रही है और वो ये है कि शाहरुख खान का घर मन्नत इस बार उनके जन्मदिन के मौके पर सुनसान रहने वाला है। करीबियों का कहना है कि इस बार शाहरुख खान ने ये गुजारिश अपने फैंस से की है वो मन्नत के बाहर इकट्ठा ना हों।

shahrukh khan, शाहरुख खान

गौरतलब है कि शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को आ रहा है। सभी को पता है कि शाहरुख खान अपने जन्मदिन के मौके पर मन्नत के बाहर आते हैं और अपने फैंस से मुलाकात करते हैं।

Recommended Video

Aryan Khan से मिलने Arthur Road Jail पहुंचे Shah Rukh Khan; Watch video | FilmiBeat

इसके अलावा शाहरुख खान के बेटे आर्यन का जन्मदिन भी इसी महीने होता है। शाहरुख खान और गौरी खान ने कुछ दिन पहले ही ये क्लियर कर दिया था कि जब तक आर्यन घर वापस नहीं आ जाता है वो किसी तरह की खुशियां नहीं मनाने वाले हैं।

इसके अलावा खबर आई थी कि गौरी खान ने अपने किचेन में किसी भी तरह की मिठाई बनाने के लिए पूरी तरह से मना कर रखा है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। देखना ये है कि आर्यन खान को जमानत मिलती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X