सलमान खान की फिल्म से Out हुए शाहरुख खान- आलिया भट्ट के साथ 'इंशाल्लाह' होगा धमाका
सुपरस्टार संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह का ऐलान होते ही काफी ज्यादा चर्चा में है और इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। बता दें कि इसके अलावा खबर आ रही थी कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म सलमान खान के साथ शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। लेकिन इन खबरों को नकारते हुए डीएनए ने लिखा है कि शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
दरअसल संजय लीला भंसाली के पास इस समय तीन स्क्रिप्ट हैं और पहली इंशाल्लाह है जिसमें वो सलमान और आलिया को ला रहे हैं। दूसरी स्क्रिप्ट हम दिल दे चुके सनम जैसी लवस्टोरी है तो वहीं तीसरी स्क्रिप्ट है जिसमें वो सलमान शाहरुख को साथ ला सकते हैं।

दूसरी और तीसरी स्क्रिप्ट दो हीरो वाली है जिसके बारे में संजय लीला भंसाली विचार कर रहे हैं। फिलहाल बीते दिन सलमान खान ने ऐलान करते हुए लिखा था कि..'पूरे 20 सालों के बाद मैं और संजय लीला भंसाली उनकी अगली फिल्म ईंशाल्लाह में साथ काम करने वाले हैं।
मुझे बेहद खुशी है। आलिया के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। इंशाअल्लाह हम इस सफर में सफल हो। इस फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी शानदार आईं हैं और फैंस ने तो पहले ही 500 करोड़ का ठप्पा लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications