किंग खान का स्टारडम..वाराणसी में अब बिकेगा 'शाहरुख पान'
शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के साथ कुछ दिनों पहले अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने वाराणसी गए थे। इस दौरान शाहरुख खान ने ना सिर्फ भोजपुरी में 'तु लगावेलु जब लिपस्टिक' गाया था बल्कि वाराणसी का देश भर में प्रसिद्ध पान भी खाया था।
[BOX OFFICE: शाहरूख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. ओवरसीज में बंपर ओपनिंग.. धमाकेदार! ]
जिस दुकान से शाहरुख खान ने पान खाया था उस दुकान में लोग ये पूछ रहे हैं कि शाहरुख खान ने कौन सा पान खाया था उन्हें भी वही पान खाना है। बस फिर क्या था दुकानदार ने शाहरुख खान के नाम से पान का नाम ही 'शाहरुख पान' रख दिया है।

दुकानदार सतीश ने कहा कि 'शाहरुख खान ने दुकान पर मीठा पान खाया था। इसलिए शाहरुख पान में भी वही सामग्री होगी शाहरुख खान के पान में था।' इसके पहले भी शाहरुख खान अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का खइके पान बनारस वाला पर डॉन में डांस कर लोगों को दिवाना बना चुके हैं।
Recommended Video

बहरहाल आपको बता दें कि जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं जो पहली बार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications