..................... Pathaan के बाद अंडरवाटर जाएंगे शाहरुख खान, Dunki से आई अब तक की सबसे बड़ी अपडेट! Shahrukh Khan will go underwater after Pathaan, the biggest update from Dunki so far! - Hindi Filmibeat

Pathaan के बाद अंडरवाटर जाएंगे शाहरुख खान, Dunki से आई अब तक की सबसे बड़ी अपडेट!

shahrukh khan

कुछ समय पहले शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने एक ऐलान किया था कि दोनों फिल्म डंकी बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद फैंस से कई सपने देखे हैं और इस वक्त शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि फिल्म पठान की रिलीज के बाद शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर आगे काम करना शुरु करेंगे लेकिन जो अपडेट अब सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है।

दरअसल पठान के बाद शाहरुख खान डंकी की शूटिंग फिर से शुरु करेंगे और इस बार कुछ ऐसा करेंगे जो कि पहले उन्होने कभी नहीं किया है। शाहरुख खान के लिए चैलेंज काफी बड़ा होने वाला है क्योंकि वो अंडरवाटर सीन शूट करेंगे।

जी हां, शाहरुख खान ने इसके पहले इतना लंबा अंडरवाटर सीन नहीं शूट किया है और उनके लिए ये किसी चैलेंज से कम नहीं हैं। जैसे ही ये अपडेट सामने आई शाहरुख खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

राजकुमार हिरानी की फिल्म का हिस्सा

राजकुमार हिरानी की फिल्म का हिस्सा

शाहरुख खान इसके पहले कभी भी राजकुमार हिरानी की फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। हालांकि इस बार धमाका बड़ा होने वाला है। ये साल शाहरुख खान के लिए काफी अच्छा होने वाला है।

फिल्म फ्लॉप नहीं दी

फिल्म फ्लॉप नहीं दी

राजुकमार हिरानी ने आज तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं दी है, इसलिए उम्मीद की जा रही है राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ कमाल करने वाले हैँ।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पोस्टर्स और टीजर

पोस्टर्स और टीजर

पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं

फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं

पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के दो धमाकेदार गाने रिलीज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X