जवान की शूटिंग के लिए चेन्नई जाएंगे शाहरुख खान, लंबा शेड्यूल, दमदार एक्शन!
किंग खान अगले साल कई बड़े धमाके करने वाले हैं और इस वक्त वो फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हैँ। शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और उनका मानना है कि फिल्मों का चुनाव अब वो सही ढंग से ही करेंगे। शाहरुख खान इस समय तीन फिल्मों की कैनिंग के बीच में हैं। पठान अभी खत्म हुआ है, जबकि डंकी और जवान बनने की तैयारी में हैं।
अब खबर आ रही है कि जवान की शूटिंग वो चेन्नई में करने वाले हैं और ये शेड्यूल काफी लंबा होने वाला है। जी हां, ईटाइम्स के मुताबिक शाहरुख खान जवान के लिए चेन्नई पहुंचने वाले हैं,

जहां वह एक महीने के शेड्यूल में निर्देशक एटली के जवान के लिए शूटिंग करेंगे। सूत्र ने यह भी बताया कि शाहरुख चेन्नई में इस विस्तारित महीने भर के शेड्यूल के दौरान नयनतारा और फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग करेंगे।
हमारे सूत्र ने यह भी कहा कि शाहरुख बहुत बाद में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के सेट पर वापस जाएंगे। जब शाहरुख खान की फिल्म डंकी ऐलान हुआ था तब फैंस काफी खुश हुए थे।
इसका एक कारण ये भी था कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म के निर्देशक हैं। शाहरुख खान की जवान की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं जबकि विजय सेतुपति निगेटिव रोल में दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications