Shhhh.. आलिया ही नहीं.. श्रद्धा के साथ भी आने वाले हैं शाहरुख खान!
करन जोहर की फिल्म ओके जानू जल्द ही आपके सामने आने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर आपको लीड रोल में दिखाई देंगे। इसी के साथ खबर आई है कि इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान आपको केमियो करते दिखाई देंगे। वे फिल्म के क्लाइमैक्स में अहम मोड़ पर नजर आते दिखेंगे।

'ओके जानू' मणिरत्नम की तमिल फिल्म ओ कांधल कनमनी की रीमेक है, जिसे हिन्दी में शाह अली निर्देशित कर रहे हैं। शाह अली इससे पहले साथिया, झूम बराबर झूम और बंटी और बबली जैसी फिल्मों को निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। करण और शाहरुख की पुरानी दोस्ती के चलते वे इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हुए हैं।
बिग बॉस 10 में आने से पहले.. इस मॉडल की कहानी खत्म.. हो गई हत्या!
श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का संगीत एआर रहमान दे रहे हैं, जो आलिया की फिल्म 'हाइवे' में संगीत दे चुके हैं। वहां उन्होंने आलिया से गीत गवाया था, कहा जा रहा है यहां वे श्रद्धा कपूर से भी अपने संगीत में गीत गवाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख गौरी शिंदे की फिल्म 'डियर जिन्दगी' में अभिनय करने पर चर्चाओं का विषय बने हुए है। इस फिल्म में उन्होंने 30 मिनट की भूमिका निभाई है, जिसने पूरी फिल्म में दिखाया जाएगा। इसमें शाहरुख आलिया के अधेड उम्र के प्रेमी बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications