Shhhh... इस बिग बजट.. ब्लॉकबस्टर की तैयारी में हैं शाहरूख खान.. 2019 धमाका!
आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में शाहरूख खान होंगे। और सूत्रों की मानें तो यह फिल्म कुछ कुछ बाहुबली जैसी होगी।
शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिलहाल कुछ उम्दा ना पा रहे हों.. लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। ताजा अफवाहों की मानें तो, शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा एक पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में शाहरूख एक योद्धा के रूप में नजर आएंगे।
'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. रिलीज में 15 दिन.. अक्षय कुमार को करार झटका!
कुछ समय पहले भी यह फिल्म सुर्खियों में आई थी.. लेकिन फिर तुरंत ही ठंडे बस्ते में चली गई। बहरहाल, एक बार फिर इसे लेकर खबरें तेज़ हुई हैं। अफवाहों में है कि फिल्म कहीं ना कहीं बाहुबली से प्रभावित है।

जी हां, यशराज बैनर और आदित्य चोपड़ा की तरफ से इस तरह की फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की तैयारी दिसंबर से शुरु की जाएगी। जबकि 2019 तक इसे रिलीज करने की प्लानिंग है।
Recommended Video

हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यह एक बिग बजट फिल्म होगी। जिसके लिए शाहरूख को शूटिंग से दो महीने पहले से ही अपने किरदार की विशेष तैयारी करनी होगी।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख खान-


Click it and Unblock the Notifications