Shahrukh Khan: शाहरुख की फिल्म 'जवान' को लेकर आया बड़ा अपडेट, पहली बार अभिनेता करेंगे ये काम !

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता ही रहता है। हाल ही में फिल्म जवान को लेकर खबर आई है कि, इस फिल्म के लिए पहली बार शाहरुख खान बड़े पर्दे पर गंजे होगें। फैंस इस खबर को सुनकर थोड़े शोक्ड हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पठान' देकर फिर से बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन चुके अभिनेता शाहरुख खान की अगली एक्शन फिल्म 'जवान' का टीजर इस महीने रिलीज होने वाला है।
फिल्म के निर्देशक एटली की ये पहली हिंदी फिल्म होगी और इसका टीजर रिलीज होने की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि इसे रिलीज करने के लिए दक्षिण के जिस अभिनेता से बात चल रही है, उनकी तारीख किस दिन के लिए कन्फर्म होती है।
इस बीच जिन लोगों ने भी ये टीजर देखा है, वह बताते हैं कि इसमें शाहरुख खान का ऐसा स्वैग देखने को मिलेगा, जैसा उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं देखा। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं जो जुल्म से पीड़ित महिलाओं के लिए मसीहा बनकर आता है।
फिल्म 'जवान' एक ऐसे इंसान की कहानी है जो हथियारों को चलाने और शारीरिक दक्षता में निपुण है। वह जुल्म का शिकार हुई महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें अन्याय का सामना करने के लिए तैयार करता है। फिल्म में नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, ऋद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल के अलावा प्रियामणि भी 'जवान' की इस सेना में शामिल होती दिखाई देंगी।
फिल्म 'जवान' के टीजर को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसे शाहरुख खान की कंपनी के लोगों के अलावा एटली की कंपनी के लोग भी देख चुके हैं। टीजर में शाहरुख खान के उन चुनिंदा अवतारों की झलकियां होंगी जो इस फिल्म में वह धरने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीजर में शाहरुख खान का हॉलीवुड स्टार जैसन स्टैथम से प्रेरित एक लुक बहुत धमाकेदार है।
इस लुक में शाहरुख खान गंजे नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान ने ऐसा कोई रूप बड़े परदे पर धरा है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्रचार इसके टीजर के साथ ही शुरू होगा। टीजर के बाद फिल्म का एक गाना रिलीज होगा और उसके बाद ट्रेलर।
7 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का टीजर 7 जुलाई को रिलीज होने की सबसे ज्यादा संभावना है। फिल्म 'जवान' के टीजर को लेकर शाहरुख खान के प्रशंसकों में इन दिनों खासी उत्सुकता है लेकिन इसके रिलीज की तारीख अभी तक तय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications