Watch: शाहरुख संग शादी के सालों बाद हिंदू-मुस्लिम पर ये क्या बोल गई गौरी- 'वो बार बार कहते हैं मैं मुस्लिम हूं

Gauri Khan On hindu Muslim: शाहरुख खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता हैं और आपको बता दें कि गौरी खान और उनकी लव स्टोरी के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। एक वक़्त था जब शाहरुख, गौरी के लिए कुछ भी करने तक को तैयार हो गए थे। यहां तक कि गौरी के पेरेंट्स को मनाने के लिए वह हिन्दुओं की तरह रहने लगे थे।
आज के समय में शाहरुख और गौरी 3 बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। लेकिन फिर भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। लेकिन एक बार गौरी खान ने 'कॉफ़ी विद करण सीजन 1' में धर्म परिवर्तन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था कि इससे हर कोई हैरान हो गया था। इसका अब एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गौरी खान ने इस दौरान कहा था कि यह शाहरुख खान के धर्म का वह उतना ही सम्मान करती है जितना वह उनके धर्म का करते हैं। बच्चों के दौरान उन्होंने कहा था कि "आर्यन अपने पापा शाहरुख खान के इतने दीवाने हैं कि लगता है कि उनके ही धर्म का आगे चलकर पालन करेंगे। क्योंकि वह कई बार यही कहते हैं कि मैं एक मुस्लिम हूं।"
गौरी खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "मैं शाहरुख खान के धर्म का बहुत सम्मान करती हूं और इसका मतलब यह नहीं कि मैं अपना धर्म परिवर्तन कर लूं और मुसलमान बन जाऊं। हर इंसान अपने-अपने धर्म को फॉलो करता है और इसमें कोई ऐसी बड़ी या गलत बात नहीं है।"
हालांकि शाहरुख खान भी धर्म को लेकर बात कर चुके हैं और उन्होंने एक बार कहा था कि उनके घर पर हिंदू मुसलमान जैसा कुछ भी नहीं है। वह एक मुसलमान है और पत्नी हिंदू है और इसीलिए बच्चे हिंदुस्तान है। बता दे कि दोनों की शादी के वक्त गौरी खान के माता-पिता उनकी शादी को लेकर राजी नहीं थे और किसी तरह शाहरुख खान ने उन्हें मना लिया था। तब जाकर 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications

