Karan Johar: शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने करण के घर को किया डिजाइन, सामने आई तस्वीरें

Karan Johar: सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर करण जौहर की घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, तस्वीरों मे घर काफी शानदार लग रहा हैं। इस घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है, जो कि हमेशा ही अपने बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर की कुछ इनसाइड फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं, इसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' मैगजीन के लिए करण और गौरी ने फिल्ममेकर के घर में फोटोशूट कराया, जिसकी कुछ तस्वीरें करण के साथ-साथ मैगजीन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
सामने आई एक तस्वीर में बेज कलर के दो सोफे और गोल्डन मैटेल बेस पर एक संगमरमर की साइड टेबल के साथ लिविंग-डाइनिंग स्पेस दिखाई देता है। उनके सामने दो नेस्टिंग कॉफी टेबल भी देखी जा सकती हैं। ब्लू काउच व लकड़ी की कुछ कुर्सियां भी हैं।
वहीं, एक सोफे के पीछे मार्बल डाइनिंग टेबल है, जिसमें आठ लोग बैठ सकते हैं। इसके ऊपर एक बड़ी ब्लैक एंड व्हाइट आर्टवर्क भी लगा है, जो इसकी सुंदरता बढ़ाने का काम कर रहा है।
वहीं, एक अन्य सीटिंग एरिया को एक ज्वेल-टोन्ड ग्रीन मखमली सोफे और एक व्हाइट एंड ब्लैक कलर के सोफे के साथ सजाया गया है। उनके बीच गोल्डन कलर की एक टेबल रखी हुई है।
इसके अलावा, बड़ी मोमबत्तियों और शोपीस के साथ हुई डेकोरेशन पूरे एरिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। हालांकि, यह उनका बाथरूम है, जो सबसे स्टाइलिश है। ब्लैक काउंटरटॉप, ब्लैक कैबिनेट्स और ब्लैक डबल बेसिन के साथ यह काफी अट्रैक्टिव दिखता है।
करण के घर के डिजाइन के बारे में मैगजीन संग बात करते हुए गौरी ने कहा, "यह घर बेस्पोक है। घर का डिजाइन दर्शाता है कि करण कौन हैं, जो ग्लैमरस, स्टाइलिश और मज़ेदार हैं। यह ऐसी जगह नहीं है, जिसकी नकल की जा सके।'' जाहिर है कि, इससे पहले भी गौरी कई सारे सेलेब्स के घर को डिजाइन कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications