Shahrukh Khan की पत्नी Gauri Khan का डांस वीडियो वायरल, शादी में मनीष मल्होत्रा संग मचाया धमाल

Gauri Khan

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बेहद कम इवेंट्स में नजर आती हैं। ज्यादातर शांत और कंपोज्ड रहने वाली गौरी खान यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन, फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

गौरी खान ने मोनाको में अपने दोस्त की शादी में मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती नजर आई हैं और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया जा रहा है। वीडियो में गौरी खान सिल्वर कलर के आउटफिट में परफॉर्म करती दिख रही हैं। वहीं, मनीष मल्होत्रा भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में गौरी खान 'तेरी यादों में गुजारी सोढिए' गाने पर डांस कर रही हैं। साथ ही आपको बता दें कि, गौरी खान के साथ इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा के अलावा करिश्मा कपूर, करण जौहर, रिद्धिमा कपूर और श्वेता बच्चन जैसे दोस्त शामिल हुए थे।

इंटिरियर डिजाइनर हैं गौरी

इंटिरियर डिजाइनर हैं गौरी

गौरी खान की बात करें तो पेशे से वो एक सफल और जानी मानीं इंटिरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स के घर को डिजाइन किया है।

खुद का यू-ट्यूब चैनल

खुद का यू-ट्यूब चैनल

गौरी खान का खुद का एक यू ट्यूब चैनल भी है जिसका नाम ड्रीम्ज होम्स है। इस चैनल पर अक्सर वो अपनी इंटिरियर डिजाइनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में शेयर करती रहती हैं।

कैटरीना के घर को बनाया खूबसूरत

कैटरीना के घर को बनाया खूबसूरत

गौरी खान ने कुछ दिनों पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर के लुक को भी बदल लिया है। इसके बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा था कि, उन्हें लाइट से प्यार है और उनके लिए ये सबसे जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा था कि, गौरी खान ने पेड़ों की जो हरियाली दी है वो भी बेहद खूबसूरत है।

31 सालों से हैं साथ

31 सालों से हैं साथ

शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर 1991 में शादी रचाई थी। दोनों 31 सालों से बड़ी खूबसूरती से एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इन्हें बॉलीवुड का सबसे आइडियल कपल माना जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X