..................... Shahrukh Khan wife Gauri Khan career started from her own house 'Mannat', old truth has come to the fore - Hindi Filmibeat

शाहरुख की पत्नी गौरी खान के करियर की शुरुआत हुई थी अपने ही घर 'मन्नत' से, पुराना सच अब आया सामने

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: हिंदी सिनेमा जगत जान कहे जाने वाले शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, मानों जैसे उनकी एक छोटी सी बात भी हर तरफ खबर बनकर फैल जाती हो। लेकिन शाहरुख के साथ साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती है, वह भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में गौरी खान के करियर को लेकर एक पुराना सच सामने आया है जिससे पता चला है कि गौरी का डिजाइन बनना उनके ही घर मन्नत से शुरु हुआ था।

दरअसल बात ऐसी है कि, 15 मई को शाहरुख और गौरी खान ने ताज लैंड्स एंड, मुंबई में अपनी कॉफी टेबल बुक माई लाइफ इन डिजाइन लॉन्च की। इस दौरान शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शकों से कई सारी बातें की।

इस इवेंट के दौरान शाहरुख और गौरी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए। साथ ही किंग खान ने बताया कि कैसे गौरी खान ने अपने घर मन्नत को डिजाइन किया था जब उनके पास फर्निशिंग के लिए पैसे तक नहीं थे और इसी तरह से गौरी के करियर की शुरुआत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने कहा, जब वह मुंबई आए तो वह अपने किसी जानने वाले के घर में रहते थे फिर धीरे धीरे पैसे इकट्ठा करने के बाद उन्होंने घर ले लिया लेकिन अब घर को डिजाइन करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे क्योकि डिजाइनर काफी पैसे लेते थे तब जाकर उन्होंने गौरी ने कहा मन्नत को डिजाइन करने के लिए और फिर इस तरह से गौरी के करियर की शुरुआत उनके ही घर से हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद शाहरुख ने सालभर में जितना पैसा कमाया उससे घर के लिए छोटी-छोटी चीज़ें खरीदी। एक बार उनके पास थोड़े पैसे थे और उन्होंने लेदर के फर का सोफा और सभी छोटी-छोटी चीजें खरीदीं। फिर जाकर पूरा घर सेट हुआ और आज शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ मन्नत में रहते हैं जो कि आलीशान महल से कम नहीं हैं।

बुक लॉन्च के दौरान शाहरुख ने गौरी की तारीफ करते हुए कहा कि, वह लकी है कि उन्हें डिजाइनर की तलाश नहीं करनी पड़ी, मन्नत से ही गौरी को डिजाइनिंग की ओर प्रेरित किया, और आज गौरी शानदार और बहुत ही सफल डिजाइन हैं। खैर यह बैसे पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने अपनी पत्नी की तारीफ की हो, इससे पहले भी कई बार शाहरुख खान कई बार गौरी की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। दोनो पवर कपल के तौर पर काफी फेमस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X