शाहरूख की रीयल लव गौरी ने पूरे किये 44 साल, देखें तस्वीरें
बुधवार को बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक हीरो के रीयल लव का बर्थ डे था। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान की। जो कि कल 44 साल की हो गईे। इस मौके पर उनके लविंग हसबैंड ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और परिवार को एकजुट रखने का श्रेय भी दिया।
शाहरुख ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, "मेरी पत्नी गौरी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर करे आज तुम उतना ही मुस्कुराओ, जितनी मुस्कुराहट तुमने परिवार को दी है। हमेशा खुश रहो।"
शाहरुख और गौरी वर्ष 1991 में परिणय सूत्र में बंधे थे। इस खुशहाल जोड़े को दो बेटे आर्यन व अबराम और बेटी सुहाना है। अपनी बीवी से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले शाहरूख खान ने हिंदू-पंजाबी गौरी से पहली नजर में प्यार कर बैठे थे। जिंदगी की हर मुश्किलों का साथ-साथ सामना करने वाले इस जोड़े को मेड फॉर इच अदर कहा जाता है।
अपनी बीवी को खुश करने के लिए शाहरूख ने गौरी के लिए एक सरप्राइज पार्टी अरेंज की। आईये देखते हैं कि कौन-कौन पहुंचा उस पार्टी में..


Click it and Unblock the Notifications