कोरोना खौफ: शाहरुख खान की पत्नी गौरी और बेटा आर्यन ने छोड़ा मुंबई, बुरी तरह ट्रोल- ये शर्मनाक Video
कोरोना वायरस के दूसरी लहर के बीच देश के हालात को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई शहरों में मिनी लॅाकडाउन है तो अस्पतालों में कोरोना संक्रमित होने के बाद भी बेड नहीं मिल रहे हैं। महाराष्ट्र पर भी कोरोना वायरस का गहरा असर पड़ा है। राज्य में फिल्म और टीवी की शूटिंग बंद है।
ऐसे में हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान को एयरपोर्ट पर देखकर कई यूजर्स ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।बुधवार की रात को गौरी खान अपने बेटे आर्यन के साथ दिखाई दीं। रिपोर्ट के अनुसार गौरी और आर्यन न्यूयॅार्क के लिए रवाना हुए हैं। न्यूयॅार्क में सुहाना भी रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

गौरी और आर्यन दोनों एक साथ मास्क में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल वीडियो देखने के बाद दोनों को ट्रोल किया जाने लगा। जहां पर एक यूजर ने बोला कि ये भी मुंबई छोड़कर भाग रहे हैं जो कि बहुत शर्मनाक है।
फोटोग्राफर मानव मंगलनी ने ये वीडियो पोस्ट किया है जिस पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications