आखिर क्यों गले मिले शाहरुख-सलमान!
शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही हाल ही में एक दूसरे के गले लगे। इस मुलाकात के बाद से काफी दिनों तक शाहरुख खान और सलमान खान के बीच दोस्ती की खबरें आती रहीं लेकिन शाहरुख खान या सलमान खान में से किसी ने भी इस घटना के बाद मीडिया के सामने इस बात का जिक्र तक नहीं किया। हालांकि शाहरुख खान द्वारा अगले ही दिन सुबह सुबह ट्विटर पर ट्वीट किये गये एक कोटेशन को लोगों ने सलमान खान से गले लगने की बात को जो़ड़ दिया लेकिन सलमान खान ने तो वो मौका भी नहीं दिया। शाहरुख खान को फिर उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान भी लोगों ने पकड़ लिया और कुछ गॉसिप बनाने के लिए उन्होंने शाहरुख खान को सलमान खान पर कुछ बोलने को काफी उकसाया।
शाहरुख खान ने अपने हर एक प्रमोशनल ईवेंट के दौरान मीडिया को सफाई दी कि वो इस वाक्ये पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन मीडिया ने उन्हें नहीं छोड़ा मीडिया को भी दोष क्यों दें क्योंकि मीडिया को भी तो अपना काम निकालना है। दर्शकों का मनोरंजन करना है। तो मीडिया भी बार बार शाहरुख खान से पूछती रहती कि आखिर सलमान खान को गले लगाने के पीछे वजह क्या थी और अब इस घटना के बाद इनके रिश्ते में क्या फर्क आएगा। लेकिन शाहरुख खान ने भी बार बार इस घटना पर कुछ भी ना बोलने की बात कही और टालने के लिए इसे अपना निजी मामला बता दिया।
लेकिन कुछ बातें हैंजोकि शाहरुख खान और सलमान खान के गलेलगने की इस घटना पर से परदा उठाती है। इन सभी बातों के बारे में कुछ लोगों को अंदेशा तो होगा ही लेकिन फिर भी आइये जानते हैं कि इस घटना के पीछे आखिर वजहें क्या क्या हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











