पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बेसडर बनें बादशाह खान

इस बात की घोषणा बंगाल सरकार ने सोमवार को की। सरकार की ओर जारी बयान में साफ किया गया कि शाहरूख खान के लिए सीएम ममता बनर्जी ने हांमी भर दी है।
जिसके बाद किंग खान ने बंगाल सरकार को धन्यवाद देते हुए खत लिखा है और कहा है कि आप लोगों ने मुझे यह मौका दिया है इसके लिए मैं आपक तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। कोलकाता तो मेरा दूसरा घर है।
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में कोलकाता फिल्म समारोह में यह बात सामने आयी थी कि किंग खान को पं.बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है, इसके लिए केवल सीएम ममता बैनर्जी की हां का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











