शाहरुख खान ने अपनी फैमिली के साथ मनाया न्यू ईयर का जश्न- देंखे PHOTOS
दुनियाभर में नए साल का स्वागत पूरे जोर शोर से किया जा रहा है। ऐसे में भला बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कहां पीछे रहने वाले। कुछ सेलेब्स जहां बर्फीले देशों में जश्न मनाने गए हैं तो कुछ ने समुद्र तट को चुना है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ अलीबाग में न्यू ईयर का जश्न मनाया है। जिसकी तस्वीरें गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
किंग खान ने नए साल के मौके पर अलीबाग में पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे। तस्वीरों से साफ है कि सभी ने शाहरुख और गौरी खान की इस पार्टी में काफी मस्ती की।

तस्वीरों में अभिनेता संजय कूपर, उनकी पत्नी महिप कपूर, एक्ट्रेस रवीना टंडन और अनन्या पांडे सहित बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। वहीं, शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन खान, अबराम खान और बेटी सुहाना खान के साथ पोज़ करते नजर आए।
जहां सुहाना तस्वीरों में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं अबराम की क्यूट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कोई दो राय नहीं कि शाहरुख फैंस इन तस्वीरों को देखकर बेहद खुश होंगे.. क्योंकि फिलहाल तो शाहरुख फिल्मों से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












