Post Fan injury- शाहरुख खान ने पहनी पिंक लेगिंग

जो बेटी से करे प्यार वो पिंक से कैसे करे इंकार, शाहरुख खान के लिए ये टैगलाइन बिल्कुल परफेक्ट है। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना से बेहद प्यार करते हैं ये तो सभी को पता है लेकिन वो अपनी बेटी के प्यार में एक दिन ये भी करेंगे ये शायद आपने नहीं सोचा होगा।

जी हां शाहरुख ने किया ये है कि उन्होंने पिंक कलर की लेगिंग्स खरीदी है अपने लिए और उसे पहनकर उन्होंने अपनी एक तस्वीर ली है जिस ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है-

"हर माचो मैन की जिंदगी में एक दिन आता है जब वो पिंक कलर की लेगिंग्स पहनता है और सोचता है कि उसकी बेटी को कम से कम ये पसंद आएगी।"

इसके पीछे वजह ये है कि शाहरुख खान को फैन की शूटिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। जिसमें उनके पैरों को स्ट्रेच करने मोड़ने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वो एक पैर में लेगिंग्स और एक पैर में जींस पहने हुए हैं। क्योंकि जींस पहनने में उन्हें तकलीफ हो रही है।

खैर देखते हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना को ये लेगिंग्स कैसी लगती है लेकिन अभी तक शाहरुख खान के फैंस को जरुर शाहरुख का ये नया मस्ती भरा एक्सपेरिमेंट काफी भाया है। सभी को शाहरुख बेहद क्यूट लग रहे हैं और सभी शाहरुख के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X