BTS Video: 'झूमे जो पठान' में एब्स दिखाने में शरमा रहे थे शाहरुख खान, लगाई गई ऐसी ट्रिक

Pathaan song Bts

Jhoome Jo Pathaan BTS Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' भी जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। यश राज फिल्म्स ने अब 'झूमे जो पठान' के गाने का बीटीएस वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ पूरी टीम काफी मस्ती करती नजर आ रही है।

वहीं, वीडियो में शाहरुख खान कैमरे के सामने अपने एब्स फ्लॉन्ट करने में शरमाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये भी साफ नजर आ रहा है कि शाहरुख खान को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। शाहरुख खान शर्टलेस होकर जब एब्स फ्लॉन्ट करते हुए अपना सिग्नेचर पोज देते हैं तो सेट पर मौजूद लोग भी तालियां बजाने लगते हैं और खुश होकर सेलिब्रेट करने लगते हैं।

हालांकि, बार-बार टेक के बाद शाहरुख खान काफी शरमाते नजर आते हैं। शाहरुख खान लगातार मुस्कुराते दिखते हैं। सेट पर जब फैंस शाहरुख खान के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए आते हैं तब भी वो किसी को निराश नहीं करते हैं। वीडियो में गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस शाहरुख खान और दीपिका को 'झूमे जो पठान' के स्टेप्स सिखाते दिखते हैं।

उन्होंने शर्टलेस शाहरुख खान के साथ तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था- 'यह निश्चित रूप से मेरे इंस्टा पेज की सबसे खूबसूरत तस्वीर है।' शाहरुख खान ने 'पठान' फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की है। शाहरुख खान पहली बार किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है और इतने दिनों बाद भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।

फिल्म ने भारत में 500 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 950 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे प्रोड्यूस यश राज फिल्म्स ने किया है। शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X