शाहरूख को न्यूयार्क के तुसाड में मिली जगह

देखें : किससे डरती हैं प्रियंका?
गुरुवार को बॉलीवुड के एक्जिऑन नृत्य समूह की एक रंगारंग प्रस्तुति के बीच 45 वर्षीय शाहरुख के मोम के पुतले का अनावरण हुआ। इस दौरान उन्हीं की फिल्म 'माई नेम इज खान' के गीतों पर नृत्य समूह ने अपनी प्रस्तुति दी। संग्रहालय की लास एंजेलिस स्थित शाखा में पहले से ही शाहरुख का पुतला है। उनका नया पुतला न्यूयार्क स्थित संग्रहालय में ताजमहल की प्रतिकृति के ठीक सामने स्थापित किया गया है।
यहां पहुंचने वाले दर्शकों को बॉलीवुड के किसी फिल्मी सेट जैसा एहसास होता है। शाहरुख अमिताभ बच्चन के बाद दूसरे ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्हें संग्रहालय में जगह मिली है।
पिछले साल अमिताभ का मोम का पुतला संग्रहालय का हिस्सा बना था। संग्रहालय की नौवीं मंजिल पर स्थित एक छोटे से कमरे में शाहरुख का पुतला रखा गया है। इस कमरे के बाद स्थित कमरे में अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं के पुतले हैं। इनमें महात्मा गांधी, फिदेल कास्त्रो, हेलन किलर, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, यासीर अराफात और नेपोलियन जैसी हस्तियां शामिल हैं।
देखें : क्या मां के लिए काम करेंगे शाहिद?
इस अवसर पर शाहरुख की फिल्म 'माई नेम इज खान' की डीवीडी भी जारी की गई। अब यह डीवीडी अमेरिका में 27.98 डॉलर और कनाडा में 43.48 डॉलर में खरीदी जा सकती हैं। शाहरुख ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। वह 'न्यूजवीक' पत्रिका की 2008 की '50 मोस्ट पॉवरफुल पीपल इन द वर्ल्ड' सूची में शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











