शाहरुख खान ने फैंस को 'पठान' की रिलीज से पहले दिया सरप्राइज, आए मन्नत के बाहर

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के लिए तैयार है। सिने प्रेमी शाहरुख खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान भी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस के साथ अक्सर Ask SRK सेशन करते हैं। वहीं, अब फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया है। अक्सर शाहरुख खान अपने जन्मदिन या ईद के मौके पर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस से रूबरू होते हैं।
शाहरुख खान के फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। दरअसल, शाहरुख खान के घर के बाहर अच्छी खासी भीड़ थी और अचानक शाहरुख खान फैंस के सामने आए। शाहरुख खान को देखते ही फैंस भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शाहरुख खान ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और सभी को शुक्रिया कहा है।
शाहरुख खान इस दौरान ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। साथ ही, उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'एक प्यारी सी रविवार शाम के लिए धन्यवाद। माफी लेकिन, मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वाले ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली होगी। पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा।'

25 जनवरी को होगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान लगभग 5 सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

शानदार एडवांस बुकिंग
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी इस सप्ताह से शुरू हो गई है और शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग कर सकती है। बुकिंग की रफ्तार को देखकर संभावना जताई जा रही है कि फिल्म 30 करोड़ से अधिक की ओपनिंग कर सकती है।

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पहले भी 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की सभी फिल्में अब तक सुपरहिट हुई हैं और अब सभी को 'पठान' के रिलीज होने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











