B'Day..शाहरुख ने अबराम के साथ कुछ इस अंदाज़ में किया फैन्स को शुक्रिया
Recommended Video

शाहरुख खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है तो वहीं हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के घर मन्नत के आगे फैन्स का हुजुम सुबह से शाहरुख खान की एक झलक के लिए बेताब था और शाहरुख खान भी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे।
शाहरुख खान हर साल की तरह इस साल भी फैन्स से मिलने मन्नत के बाहर आए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अबराम भी थे जो फैन्स का अभिवादन कर रहे थे। शाहरुख खान हमेशा की तरह काफी स्मार्ट लग रहे थे।

शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न असल में कल से शुरू हो चुका था। कल उनका पूरा परिवार और खास दोस्त अलीबाग स्थित फार्म हाउस पहुंचे जहां पूरी रात पार्टी चली। करण जौहर, फराह खान, सुजैन खान, संजय खान, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ सहित कई बड़े स्टार्स इस बैश में शामिल हुए।
शाहरुख खान फिलहाल मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन के मौके पर रूबरू होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
