शाहरूख-अमिताभ को जोड़कर बनाया गया था, शमिताभ
फिल्म मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, वीर जारा जैसी फिल्मों में साथ दिखने वाली जोड़ी, अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान कई मायनों में खास हैं। एक बॉलीवुड के शहंशाह हैं तो दूसरे बादशाह। दर्शक हमेशा बड़े पर्दे पर इन दोनों को साथ देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हालिया रिलीज होने वाली फिल्म शमिताभ में आप इस जोड़ी को देखने वाले थे, लेकिन बात नहीं बनी।

जी हां, आर बाल्कि के निर्देशन में बनी फिल्म शमिताभ के लिए धनुष निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे। बल्कि अमिताभ बच्चन के सामने इस किरदार के लिए शाहरूख से संपर्क किया गया था। लेकिन तारीखों के कारण बात नहीं बनी और निर्देशक ने शाहरूख की बजाए धनुष को मौका दिया।
वहीं, आपको बता दें, इस फिल्म का नाम भी कई बार अजीब लगता है, कि इसे अमिताभ से मिलता-जुलता शमिताभ क्यों रखा गया है? दरअसल, शमिताभ दो कलाकारों की कहानी है जिनके अहंकार का टकराव इसमें दिखाया गया है। तो अगर सब कुछ ठीक चलता फिल्म में आमने सामने होते शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन।
लिहाजा, इसी कॉम्बो को सोचते हुए बाल्कि ने फिल्म का नाम रखा था शमिताभ। यानि की शाहरूख के 'श' और अमिताभ से 'मिताभ'। बहरहाल, जब शाहरूख ने मना कर दिया तो इस फिल्म में आ गए, धनुष। लेकिन फिल्म का नाम वही रहने दिया गया, शमिताभ।
गौरतलब है कि, अमिताभ के साथ आर बाल्कि की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले पा और चीनी कम जैसी उम्दा फिल्में वे बिग बी को लेकर बना चुके हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications