शाहरुख खान को देख एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, फैंस की भीड़ ने घेरा, ऐसे निकले बाहर, Video Viral

Shahrukh Khan Mobbed At Airport- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दीवानगी उनके फैंस के बीच किस तरह की ये किसी से छिपा नहीं है। उनके घर के सामने आने दीवानों का समुंदर कई बार देखा होगा लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस दौरान शाहरुख खान की एक झलक के लिए फैंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर भगदड़ मचा दी। शाहरुक खान इस दौरान IIFA अवार्ड्स 2024 की मेजबानी के लिए अबू धाबी जा रहे थे।
इस दौरान उनके ढेरों फैंस ने उनको घेर लिया काफी मशक्कत के बाद शाहरुख खान को फैंस की भीड़ से निकाला गया। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस की इस दीवानगी के बीच शाहरुख खान के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''यही कारण है कि निजी उड़ान भरने की आवश्यकता है।'' एक ने लिखा, ''राजा एक कारण से।'' एक ने लिखा, ''ये कौन पागल चिल्ला रहा है।'' एक ने लिखा, ''बाद में पता चला ये तो इब्राहिम कादरी था।'' एक ने लिखा, ''लोगों को उन्हें जगह देनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये लोग भाव नहीं देते क्यू एनर्जी वेस्ट करने की।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड का बाप।''
SRK का लुक
शाहरुख खान इस दौरान हमेशा के लिए काफी शानदार लग रहे थे। उन्होने काले रंग की हुडी, धूप का चश्मा और एक टोपी पहन रखी थी जो कि शानदार लग रही थी। फैंस की भारी भीड़ के दौरान भी शाहरुख खान आराम से वहां खडे रहे और मुस्कुराते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान बॉडीगार्ड्स उनके आसपास ही थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications