इत्तेफाक में शाहरुख खान निभाना चाहते थे इस स्टार का रोल..लेकिन!
Recommended Video

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इत्तेफाक के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन वो बहुत व्यस्त थे और उनके पास समय की कमी थी इसलिए वो इसका हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि शाहरुख खान इस फिल्म को प्रोड्यूस करके काफी खुश हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने कहा कि "मैं बतौर एक्टर इत्तेफाक का हिस्सा बनना चाहता था।मुझे अक्षय खन्ना का किरदार बहुत पसंद आया और मैं करना भी चाहता था लेकिन मैं समय नहीं मैनेज कर पाया। मैं रईस और फैन की शूटिंग कर रहा था इसलिए शारीरिक रूप से इसे करना काफी मुश्किलथा। लेकिन मुझे बेहद खुशी है कि डायरेक्टर अभय चोपड़ा ने स्क्रिप्ट को चुना और इसमें कुछ बदलाव भी किया। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।इंशाअल्लाह मैं उम्मीद करता हूं कि लोग फिल्म को पसंद करेंगे।"

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने अपने और करण जौहर के बारे में कहा कि "मैं और करण अकसर आइडिया डिसकस करते रहते हैं और मुझे लगता है कि अब हमें कुछ तो एक्सपेरिमेंट करना चाहिए।
वहीं उन्होंने बताया कि करण से उनकी पहली मुलाकात करण अर्जुन के सेट पर हुई थी और उस समय करण फिल्मों में कुछ करना भी नहीं चाहता था।वहीं करण जौहर ने बताया कि उन्होंने इंद्र धनुष नाम के एक सीरियल के लिए ऑडीशन दिया था जिसे शाहरूख ने रिजेक्ट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











