बीस्ट का ट्रेलर देख दंग रह गए शाहरुख खान, विजय की तारीफ करते हुए किया बड़ा इशारा!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर बिजी हैं लेकिन हाल ही में उन्होने विजय की फिल्म बीस्ट को लेकर कुछ ऐसा किया है और एक इशारा भी दिया है। जी हां, शाहरुख खान ने विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर साझा किया है और उनकी तारीफ की है। उन्होने हिंदी ट्रेलर देखा और काफी खुश हुए हैं, उनको पसंद आया तो एक ट्वीट भी तुरंत सामने आया। शाहरुख खान ने इस ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा है,
''साथ बैठे @Atlee_dir जो जितना बड़ा प्रशंसक है @actorvijay के, जैसा मैं भी हूँ। पूरी टीम को बीस्ट के लिए शुभकामनाएं... ट्रेलर शानदार लग रहा है.... अलग ... मजबूत !!''

इस तरह से शाहरुख खान ने बीस्ट की तारीफ की है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि शाहरुख खान इस दौरान एटली के साथ बैठे थे और उन्होने ने कैप्शन में इस बात का खुलासा किया है।

शाहरुख खान और एटली का नाम जुड़ रहा है
अब ये तो किसी से छिपा नहीं है कि काफी समय से शाहरुख खान और एटली का नाम जुड़ रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि एटली के साथ शाहरुख खान ने आएंगे। इस कैप्शन के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये खबर अब सच होने वाली है।

फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं
शाहरुख खान और एटली साथ में किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जिसके लिए तैयारियां शायद शुरु हो चुकी हैँ। विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर रिलीज होकर काफी धमाका कर रहा है और फैंस इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।

पठान को लेकर बिजी हैं
शाहरुख खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो एक स्पाई का किरदार निभा रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी बड़ा धमाका करने वाली है।

टाइगर 3 भी बना रही है
यशराज फिल्म्स इसके अलावा सलमान खान की टाइगर 3 भी बना रही है और वो भी स्पाई यूनिवर्स पर आधारित है। बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ भी इस यूनिवर्स में नजर आने वाले हैं और एक बड़े धमाके की तैयारी है।

फिल्म कई साल पहले रिलीज की थी
शाहरुख खान ने अपनी आखिरी फिल्म कई साल पहले रिलीज की थी और कोरोना काल के दौरान उनका किसी भी तरह का प्रोजेक्ट सामने नहीं आया है। अब जीरो के बाद उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











