..................... एयरपोर्ट पर Shahrukh Khan को कस्टम ऑफिसर्स ने रोका, भरना पड़ा 6 लाख का जुर्माना! Shahrukh Khan was stopped at the airport by customs officers, had to pay the fine! - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर Shahrukh Khan को कस्टम ऑफिसर्स ने रोका, भरना पड़ा 6 लाख का जुर्माना!

shahrukh khan

शाहरुख खान इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में उनको संयुक्त अरब अमीरात में एक सम्मान से नवाजा गया था और वो शारजाह में एक कार्यक्रम से वापस लौट थे। लेकिन तभी उनके सामने एक मुसीबत आ गई और हवाई अड्डे के अधिकारियों के द्वारा उनको रोक लिया गया। जी हां, कस्टम ऑफिसर्स ने उनसे पूछताछ की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान को 6.83 लाख रुपये का भुगतान वहां करना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शाहरुख खान शारजाह से लौटे थे तो उनके पास 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियां थीं। इसी के चलते सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा अभिनेता को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया और उनके बातचीत की। इसके बाद किंग खान को कस्टम ड्यूटी के जुर्माने के तौर पर शाहरुख खान को 6.83 भरने पड़े।

टाइम्स नाउ के मुताबिक इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों ने उनको इस बात की जानकारी दी है। हालांकि खबर ये भी है कि शाहरुख खान कथित तौर पर चार्टर्ड से यात्रा कर रहे थे।

चौंक गए फैंस

चौंक गए फैंस

जैसे ही ये खबर सामने आई शाहरुख खान के फैंस चौंक गए हैं और सोशल मीडिया पर वो लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि शाहरुख खान को ये घड़िया तोहफे के तौर पर मिली होंगी।

ये पहली बार नही है

ये पहली बार नही है

हालांकि ये पहली बार नही है जब शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर रोका गया हो बल्कि इसके पहले भी ऐसा कई बार देखा गया है लेकिन वो विदेश की बात है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी शामिल हैँ। सबसे पहले पठान रिलीज होगी और इसको लेकर एक दमदार टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

कई साल बाद वापसी होगी

कई साल बाद वापसी होगी

शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है किंग खान कई साल से अपनी किसी फिल्म के साथ नजर नहीं आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X