Just In: सलमान के बाद, आधी रात सड़कों पर घूमते दिखे शाहरूख खान, तस्वीरें वायरल
अभी हमने आपको बताया कि कैसे सलमान खान दुबई के एक मॉल में टहलते दिखे और किसी ने उन्हें रोका टोका क्या शायद पहचाना तक नहीं। अब आधी रात शाहरूख खान भी मुंबई के मरीन ड्राइव पर टहलते दिखे लेकिन थोड़ी ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। दरअसल, शाहरूख खान, अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो के बचे हुए सीन शूट कर रहे थे।
लेकिन जब भीड़ इकट्ठा हो गई तो शाहरूख ने भीड़ को भी निराश नहीं किया। इस सीन की शूटिंग के दौरान शाहरूख, दूर से दौड़ते हुए आए और फिर एक चबूतरे पर बैठ गए। गौरतलब हौ कि ज़ीरो इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म को जल्दी खत्म किया जा रहा है क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है।

हाल ही में फिल्म से कैटरीना कैफ का पहला लुक रिलीज़ किया गया जिसमें कैटरीना काफी गुस्से में दिख रही हैं। इससे पहले शाहरूख खान की ज़ीरो का एक सीन बाहर आ चुका है और फिल्म को लेकर आपको अच्छी फीलिंग नहीं आएगी। दरअसल, इस तस्वीर में शाहरूख कैटरीना की फोटो के साथ डर का शानदार सीन वापस शूट कर चुके हैं।
डर का वो सीन तो याद ही होगा जहां शाहरूख जुही चावला की बड़ी सी तस्वीर के साथ आई लव यू ककककककिरण करते हैं। यहां भी कैटरीना की फोटो के साथ वो वही कर रहे हैं।
खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ एक सुपरस्टार बनी हैं और शाहरूख खान उनके प्यार में पागल एक बौने। पूरी फिल्म अपनी सुपरस्टार कैटरीना से उस बौने के मिलने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शाहरूख खान एक बौने हैं, जिसे एक हीरोइन से प्यार हो जाता है।
[खुलेआम टहलते रहे सलमान, फैन्स ने किया इगनोर, जमकर उड़ा मज़ाक]
इसीलिए फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान रखा गया था। शाहरूख का मानना है कि उनका पूरा करियर ऐसी लड़कियों से रोमांस करने में बीता है जो पहले से किसी के प्यार में होती थीं, या फिर उनकी शादी हो चुकी थी या होने वाली थी। कहने का मतलब है कि उन लड़कियों की ज़िंदगी में दूसरे आदमी थे।
इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। वैसे खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोज़िट अभय देओल हैं। वैसे वाकई हमने शाहरूख खान के 18 ऐसे किरदार निकाल लिए जहां वो किसी और की बीवी या गर्लफ्रेंड पर डोरे डाल रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications

