..................... Shahrukh Khan was Richa Chaddha's first love as she react his School time picture! स्कूल यूनिफॉर्म में शाहरुख खान की पुरानी तस्वीर आई सामने! - Hindi Filmibeat

स्कूल यूनिफॉर्म में शाहरुख खान की पुरानी तस्वीर आई सामने, ऋचा चड्ढा ने कर डाला प्यार का इजहार!

सुपरस्टार शाहरुख खान के दीवानों की कमी नहीं है और ऐसे लोग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। शाहरुख खान की पुरानी तस्वीर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है और उसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि शाहरुख खान की ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है और वो यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे शाहरुख खान काफी अच्छे लग रहे हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि.. 'मुंबई जीतने का सपना देख रहा एक अनाड़ी स्कूली छात्र व्हाट्सएप फॉरवर्ड की तरह है।' इस तस्वीर पर मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी कमेंट किया है।

shahrukh khan, richa chaddha, शाहरुख खान, ऋचा चड्ढा

उन्होने शाहरुख खान को अपनी पहली मोहब्बत कह डाला है। उन्होने रिएक्ट करते हुए लिखा है... फर्स्ट लव। ऋचा चड्ढा के इस कमेंट पर भी लोग कई तरह के रिेएक्शन्स दे रहे हैं।

तस्वीर आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी

तस्वीर आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी

बात करें तो शाहरुख खान की तो ऐसी तस्वीर आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। वो उन सितारों में से एक हैं जो कि बुलंदी पर हैं। उनकी फिल्मों को लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं और उनकी एक झलक के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन सबसे पहले फिल्म पठान ही रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और लंबे समय से फिल्म शूट भी की जा रही है।

राजकुमार हिरानी और अटली

राजकुमार हिरानी और अटली

इन सबके अलावा राजकुमार हिरानी और अटली की फिल्में काफी जल्दी फ्लोर पर आने वाली हैं और शाहरुख खान का इस फिल्म में किरदार कैसा होगा इसको लेकर फैंस खुलासे की उम्मीद कर रहे हैं। पठान में वो एक जासूस के रोल में हैं।

पठान में उनका कैमियो

पठान में उनका कैमियो

सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनको काफी पसंद किया जाता है और यही कारण है कि शाहरुख खान की पठान में उनका कैमियो होने जा रहा है। सलमान खान शाहरुख खान को टाइगर बनकर दुश्मनों से बचाते नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

पठान में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और उनको इस फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी पड़ रही है। फिल्म दमदार होगी।

दमदार विलेन

दमदार विलेन

विलेन की बात करें तो पहली बार जॉन अब्राहम शाहरुख खान के सामने होंगे और एक दमदार विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके पहले उनको धूम में निगेटिव रोल निभाते देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X