OUCH: शाहरूख खान नहीं.. ये KHAN थे 'रईस' थी पहली पसंद!

फिल्म रईस के लिए शाहरूख खान नहीं बल्कि इरफान खान पहली पसंद थे। लेकिन फिर क्या वजह हुई कि इरफान फिल्म से कट गए! जानें यहां।

By Neeti

फिल्म 'रईस' को लेकर भले ही कितनी कंट्रोवर्सी कर ली जाए.. लेकिन कोई दो राय नहीं कि इस फिल्म में शाहरूख काफी दमदार नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 'रईस' के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे।

जी हां, सूत्रों की मानें तो निर्देशक राहुल ढ़ोलकिया ने जब फिल्म को बनाने की ठानी तो कम बजट में इरफान खान को लेकर उन्होंने फिल्म बनाने का निश्चय किया। लेकिन फिर उन्हें अपना इरादा बदलना पड़ा।

shahrukh khan

दरअसल, जब राहुल ढ़ोलकिया की मुलाकात प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से हुई तो उन्हें इस प्रोजेक्ट में दम नजर आया। उन्होंने फिल्म का बजट बढ़ा दिया और इरफान की जगह शाहरुख खान ने ले ली।

यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-

डियर जिंदगी

इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

रईस

राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।

द रिंग

वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।

आनंद एल राय की फिल्म

शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ऐ दिल है मुश्किल

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।

डॉन 3

हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।

आदित्य चोपड़ा की फिल्म

साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X