"शाहरुख शुरु से फोकस्ड था..मुझे तो एक्टिंग में दिलचस्पी ही नहीं थी"
सलमान खान की टाइगर जिंदा है 11 दिसंबर को रिलीज हुई है और फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक पसंद कर रहे हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने बनाया है तो वहीं कैटरीना और सलमान खान की जोड़ी 5 सालों बाद परदे पर वापसी की और दर्शक इससे काफी खुश हैं।हाल में एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बीते जमाने की बातें याद की और बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि "शाहरुख खान जब इंडस्ट्री में आया था तब वो बहुत अधिक फोक्सड था। मैं लेखक और डायरेक्टर बनना चाहता था इसलिए मेरी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं थी लेकिन मैं मॉडलिंग कभी-कभी कर लेता था। मुझे लगता है कि जब आपको ऑफर आए तभी एक्टिंग के लिए जाना चाहिए।"

उन्होंने ये भी बताया कि कैसे जब वो डायरेक्टर बनना चाहते थे तब उन्हें सभी एक्टिंग करने की सलाह देते थे।उन्होंने कहा कि "जब मैं डायरेक्टर बनना चाहता था और काम मांगने जाता था तो सभी मुझसे कहते कि तुम्हें तो हीरो बनना चाहिए। मैने 6 महीने यही सोचने में बिता दिए कि मुझे क्या बनना चाहिए और मैंने एक्टर बनने की सोची। कोई 18 साल के लड़के को 50 लाख की फिल्म करने क्यों देता।"
टाइगर जिंदा है के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि पूरी टीम ने कोशिश है कि फिल्म एक था टाइगर से भी ज्यादा अच्छी बने और लोगों को पसंद आए।


Click it and Unblock the Notifications