आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरूख खान से मांगी गई थी रिश्वत? 18 करोड़ में हुई डील

आर्यन खान ड्रग्स केस में रोज़ ही कोई ना कोई नया खुलासा होता है और अब इस केस की पूरी दिशा बदल दी है केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल ने। प्रभाकर सैल, इस केस के फरार आरोपी केपी गोसावी का बॉडीगार्ड था। प्रभाकर का कहना है कि NCB ने 2 अक्टूबर को उन्हें गवाह बनाया लेकिन खाली पंचनामे पर साईन करवाया था। 10 पन्नों का ये पंचनामा पूरी तरह कोरा था और प्रभाकर से इस पर साईन करवाया गया।

प्रभाकर ने एक हलफनामा जारी करते हुए उस दिन का सारी घटना का ब्योरा दिया है। प्रभाकर का कहना है कि उसने केपी गोसावी, सैम डीसूज़ा और शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी को बात करते हुए देखा। साथ ही उसने सुना कि केपी गोसावी की 25 करोड़ की डील हुई है जिसमें से केवल 18 करोड़ ही दिए गए। इनमें से 8 करोड़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल हेड समीर वानखेड़े को रिश्वत दी जानी थी।

Aryan Khan,

प्रभाकर का कहना है कि ये हलफनामा उन्होंने इसलिए जारी किया है कि उन्हें समीर वानखेड़े से अपनी जान का खतरा है। वहीं दूसरी तरफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इन सब आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि प्रभाकर के इन सभी आरोपों का जवाब वो कोर्ट में देंगे।

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को एक बार फिर से आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई है और NCB एक बार फिर से आर्यन की ज़मानत का विरोध करेगी।

कौन है केपी गोसावी

कौन है केपी गोसावी

गौरतलब है कि, केपी गोसावी वही आदमी है आर्यन खान के साथ जिनकी सेल्फी, एनसीबी के दफ्तर से वायरल हुई थी। इसके बाद से केपी गोसावी फरार है। पहले सबको लगा कि वो एनसीबी के ही आदमी हैं और आर्यन खान से पूछताछ में शामिल हैं। लेकिन एनसीबी में गोसावी को अपनी टीम का आदमी बताने से नकार दिया। तब से उनकी तलाश की जा रही है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को कार्डेलिया नाम के एक जहाज़ पर चल रही रेव पार्टी से ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि, आर्यन के पास से ना ही ड्रग्स बरामद हुए थे और ना ही उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। तब से आर्यन खान जेल में बंद हैं।

की जा रही है राजनीति

की जा रही है राजनीति

महाराष्ट्र के कई नेताओं का कहना है कि आर्यन खान को ज़मानत ना मिलना केवल एक राजनीतिक दांव पेंच है और ये सब केवल शाहरूख खान की इमेज पर चोट पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि ऐसा केवल बॉलीवुड और मुंबई की छवि बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। वहीं संजय राउत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि इस केस में काफी पैसों की डिमांड की बात भी साफ सामने आ रही है।

हंसल मेहता ने मांगा इस्तीफा

हंसल मेहता ने मांगा इस्तीफा

समीर वानखेड़े पर रिश्वत के आरोप सामने आने के बाद फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए समीर वानखेड़े के भी इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लिखा कि अगर आर्यन को केवल ड्रग्स के सेवन के शक पर इतने दिनों से जेल में कैद रखा जा रहा है तो समीर वानखेड़े को भी रिश्वत मांगने या लेने के शक पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और तब तक काम पर नहीं लौटना चाहिए जब तक वो बेगुनाह नहीं साबित होते हैं। ठीक वैसे ही जैसे आर्यन को भी बेगुनाही साबित ना होने तक जेल में कैद रखा जा रहा है।

वॉट्सएप चैट के दम पर जेल में कैद

वॉट्सएप चैट के दम पर जेल में कैद

आर्यन खान केवल दो कारणों से अभी तक जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं। पहला ये कि उनके साथ उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी। और दूसरा आर्यन खान की वाट्सएप चैट जिससे ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि आर्यन खान काफी सालों से ड्रग्स का सेवन और उसकी खरीद फरोख्त में शामिल हैं। आर्यन की कई वॉट्सएप चैट को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए उन्हें इस केस में लगातार दोषी साबित करने की कोशिश की जा रही है।

अनन्या पांडे से भी हुई पूछताछ

अनन्या पांडे से भी हुई पूछताछ

इस पूरे मामले में NCB ने आर्यन खान की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे से भी पूछताछ की है। आर्यन ने चैट में अनन्या से ड्रग्स के इंतज़ाम की बात कही थी और अनन्या ने हामी भरी थी। हालांकि, पूछताछ में अनन्या का कहना था कि वो केवल सिगरेट की बात कर रही थीं। उन्हें नहीं पता था कि वीड, एक प्रकार की ड्रग्स होती है। अनन्या का ये भी कहना है कि उन्होंने खुद कभी आर्यन के लिए ऐसा कोई इंतज़ाम नहीं किया है पर उन्होंने एक स्टार के हाउस हेल्प की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो ज़रूर इनका इंतज़ाम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X