शाहरुख बनाना चाहते हैं स्पोर्ट्स अकेडमी!
शाहरुख खान हमेशा से ही फुटबॉल के शौकीन रहे हैं। अपने कॉलेज टाइम से ही शाहरुख खान को फुटबॉल खेलना बहुत भाता था। अपनी सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी शाहरुख खान को फुटबॉल खेलते दिखाया गया था और शाहरुख खान को देख लड़कों के लिए फुटबॉल उनका फेवरेट स्पोर्ट बन गया था। शाहरुख खान ने कहा कि वो फुटबॉल गेम को प्रमोट करने के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। वो कोलकाता में जाकर जहां पर लोग फुटबॉल के लिए पागल हैं, फुटबॉल प्लेयर्स के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उनका इस गेम को लेकर जुनून और भी बढ़ जाए। शाहरुख खान ने कहा वो केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स अकेडमी खोलना चाहते हैं।
इस स्पोर्ट्स अकेडमी के चलते वो नये और यंग प्लेयर्स को ट्रेनिंग देंगे और साथ ही उन्हें मौका देंगे कि वो अपने टैलेंट का यूज करके पैसे भी कमा सकें। ताकि उनका जुनून उनके लिए सिर्फ वक्त की बरबादी नहीं बल्कि उनका करियर भी बना पाए। आगे शाहरुख खान ने बताया अगर इस साल आपीएल मैच साउथ अफ्रीका में होते हैं तो वो सबसे ज्यादा इंडिया में लोगों का पागलपन मिस करेंगे। इसके अलावा तो बाकी कुछ खास नहीं है। लेकिन इंडिया में लोग क्रिकेट के लिए जितना पागल होते हैं साउथ अफ्रीका में वो पागलपन नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












