शाहरुख खान अब करना चाहते हैं नया बिजनस ..एकदम हटके!

शाहरुख खान अब नए बिजनस में एंट्री लेना चाहते हैं। जानिए क्या है उनकी प्लानिंग।

By Shweta

शाहरुख खान कितने टैलेंटेड हैं ये बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है। वो सिर्फ एक्टिंग या फिल्मों के अलावा भी कई बिजनस करते हैं। शाहरुख खान का रेड चिली प्रोडक्शन हाउस है जिसके VFX बहुत ही अच्छे माने जाते हैं तो आईपीएल में भी उनकी खुद की टीम है।

[6 साल पुरानी टक्कर है.. शाहरूख खान VS अक्षय कुमार.. ये था REASON]

अब शाहरुख खान अपने बिजनस को थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं और रेस्तरां के बिजनस में हाथ आजमाना चाहते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि "भले ये सुनने में लड़िकयों जैसा लगे लेकिन मेरी ख्वाहिश है कि मेरा खुद का रेस्तरां का चेन हो।"

shahrukh-khan-wants-to-open-his-own-chain-of-restaurant

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने रेड चिली अपनी कंपनी का नाम भी इसलिए रखा था ताकि अगर कंपनी नहीं चली तो भी रेड चिली रेस्टोरेंट तो पक्का ही चलेगा। शाहरुख खान ने साथ ही ये भी कहा कि उन्हें वाकई कुकिंग का शौक है इसलिए वो इसमें आना चाहते हैं।

शाहरुख खान का पूरा ध्यान फिलहाल आईपीएल पर है तो साथ ही वो इम्तियाज अली की अगली फिल्म के लिए पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान आनंद एल रॉय की द ड्वार्फ भी कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X