"मुझे सलमान जैसा दिखना है और अजय देवगन जैसा एक्शन करना है" - शाहरूख खान
शाहरूख खान हमेशा अपनी बातों से सबका दिल जीत लेते हैं। लेकिन शाहरूख खान को सलमान,आमिर, अजय देवगन, गोविंदा सबसे कुछ ना कुछ चाहिए। जानिए उनकी लिस्ट।
शाहरूख खान जब भी बातें करते हैं उन्हें बड़े ही ध्यान से सुनने का मन करता है। वो बातें ही ऐसी करते हैं। खासतौर से उनकी बातों में सबके लिए काफी प्यार और इज़्जत होती है। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ और इसके वायरल होने की वजह खास है।
क्योंकि इस वीडियो में शाहरूख अपने ज़माने के सब कलाकारों से अपनी तुलना करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा जैसा डांस करना है, सलमान जैसा दिखना है, आमिर खान जैसी एक्टिंग करनी है और अजय देवगन जैसा एक्शन करना है। शाहरूख आगे कहते हैं कि काश मैं ये सब कर पाता।

दरअसल, ये बात है 1996 के फिल्मफेयर अवार्ड्स की जहां 1995 की फिल्मों को पुरस्कार दिया गया। शाहरूख खान को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। जबकि इस श्रेणी में करण अर्जुन के लिए सलमान खान, कुली नं.1 के लिए गोविंदा, रंगीला के लिए आमिर खान और नाजायज़ के लिए अजय देवगन नॉमिनेट थे।
[ALSO READ: अक्षय के संघर्ष पर ऐश - सलमान - अजय जीत ले गए दिल!]
इसलिए शाहरूख खान जब अवार्ड लेने आए तो उन्होंने बाकी सभी नॉमिनेट हुए लोगों को इज़्जत देते हुए ये बात कही कि काश मेरे पास गोविंदा जैसा डांस, आमिर जैसी एक्टिंग और सलमान जैसी शक्ल होती। पर इन सब चीज़ों के लिए मुझे बड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
वैसे 1995 का ये धमाकेदार फ्लैशबैक देखकर आपको मज़ा आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications