अब क्रिश थ्री के बाद 'डॉन थ्री' देखिए
मुंबई। एक अच्छी फिल्म का सीक्वेल दर्शकों के लिए ही नहीं निर्माताओं के लिए भी बेहद खास होता है और साथ ही सफलता की संभावनाएं भी अधिक होती हैं। ऐसा हम 'क्रिश थ्री' की सफलता में भी देख चुके हैं। शायद इसी का असर है कि शाहरूख फिल्म 'डॉन' के दस सीक्वेल बनाना चाहते हैं। 1978 में आयी फिल्म 'डॉन' की रीमेक और फिर उसके सीक्वेल में काम करने वाले शाहरूख खान ने ट्विटर पर लिखा है कि वह डॉन के दस सीक्वेल बनाना चाहते हैं। शाहरूख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि फरहान अख्तर, रितेश सिदवानी, लारा दत्ता भूपति और बोमन ईरानी आप सभी का शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि हम इसके दस सीक्वेल बनाएंगे।
शाहरूख इन दिनों फराह खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहे हैं। सत्तर के दशक में आयी डॉन में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी। जिसकी रीमेक फरहान अख्तर ने बनाई थी।
पिछले दिनों आयी फिल्म 'धूम 3' ने मात्र आठ दिनों में ही 197 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। निर्माता निर्देशकों के बीच सीक्वेल बनाना एक फायदे का सौदा माना जाता है। हालांकि शाहरूख ने यह नहीं बताया कि वह इस फिल्म के निर्माण का काम कब शुरू करेंगे, लेकिन उन्होने इच्छा जता दी है।


Click it and Unblock the Notifications












