आदित्य ने कभी मेरे सामने 'धूम' का ऑफर नहीं रखा: शाहरूख खान

शाहरूख खान और यशराज फिल्मस का काफी पुराना रिश्ता है। शाहरूख इस बैनर तले कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन फिर भी आज तक कभी भी आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख को 'धूम' ऋंखला का हिस्सा बनने को नहीं पूछा।

dhoom

किंग खान का कहना है कि, ' अगर धूम 4 का ऑफर मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगा।' शाहरूख को यशराज की मशहूर धूम फ्रेंचाइजी से जुड़ने से कोई गुरेज नहीं है। आपको बता दें, 'धूम' फ्रेंचाइजी के अंतर्गत अभी तक 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। धूम, धूम 2 और धूम 3, जिसमें जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान ने मुख्य खलनायक यानि की चोर की भूमिका निभाई है। वहीं, यह तीनों ही फिल्में हिट साबित हुईं।

आमिर खान को तो हमने धूम 3 में खलनायक बनते देख लिया, लेकिन अब बारी है किंग खान की। यह पूछे जाने पर कि क्या 'धूम 4' में खलनायक बनना पसंद करेंगे? जवाब में शाहरुख ने कहा कि मैं यश राज की एक फिल्म कर रहा हूं और उसका नाम 'फैन' है। मुझे अगर मौका मिला तो मैं ऐसा करना चाहूंगा। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगती है। पहली 'धूम' साल 2004 में आई थी। किंग खान ने कहा कि वह इस फिल्म श्रृंखला से बहुत प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि मुझे और फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी को फिल्म पसंद आई थी। लेकिन आदित्य (चोपड़ा) ने कभी मेरे सामने 'धूम' का प्रस्ताव नहीं रखा।

बहरहाल, यदि धूम 4 में मुख्य खलनायक की किरदार कौन निभाएगा, यह तो साफ नहीं है। लेकिन यदि शाहरूख खलनायक बनते हैं तो उनके चाहने वाले जरूर उत्साहित हो जाएंगे। शाहरूख ने अंतिम बार डॉन 2 में निगेटिव किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X