..................... Shahrukh Khan says Deepika name come first in Chennai Express, फिल्मों के जरिये शाहरुख दिखाएंगे महिला प्रेम - Hindi Filmibeat

फिल्मों के जरिये शाहरुख दिखाएंगे महिला प्रेम

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का महिला प्रेम देखने लायक है। इस इंटनेशनल महिला दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने कहा कि वो अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस का नाम एक्टर्स से पहले लिखकर वो एक्ट्रेसेस को ज्यादा महत्व देंगे। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि अगर बॉलीवुड में ज्यादा महिला निर्देशक हो जाएं तो वो सिर्फ महिला निर्देशकों के साथ ही काम करना चाहेंगे। शाहरुख खान ने महिलाओं को ज्यादा महत्व देने की पहल अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से की है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण का नाम शाहरुख खान के नाम से पहले आएगा। शाहरुख खान ने कहा कि इससे लोगों की सोच में क्या बदलाव आऐगा ये तो नहीं पता लेकिन कुछ फर्क जरुर आएगा। दीपका भी अपने नाम के पहले आने से काफी उत्साहित हैं।

शाहरुख खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "जिन लोगों के साथ मैं काम कर रहा हूं उनसे मेरी दरख्वास्त है कि वो ऐसा अभी से करना शुरु कर दें। मुझे पता नहीं कि इससे कुछ बदलाव आएगा लेकिन ये सोचने लायक बात है। महिलाएं हमारे काम में रीढ़ की हड्डी का काम करती हैं और उन्हें उचित श्रेय देना चाहिए। मैं अपनी फिल्मों में ध्यान रखता हूं कि हिरोइन को अच्छी तवज्जो मिले मैं सिर्फ दिखावे के लिए महिलाओं पर फिल्म नहीं बनाना चाहूंगा।" शाहरुख खान ने आगे कहा "मैं महिला प्रेमी हूं और महिला निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करुंगा। मुझे बुरा लगता है कि जब कोई पुरुष निर्देशक फिल्म की हिरोइन को अच्छा दिखाने के लिए समय बर्बाद करता है।"

ज्ञात हो कि शाहरुख खान अपनी बीवी और अपनी बेटी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। शाहरुख खान हमेशा से ही महिलाओं और लड़कियों की इज्जत करते आए हैं। उनकी जिंदगी में हमेशा से ही महिलाओं की स्पेशल जगह रही है। शाहरुख खान अपनी मां के भी बेहद करीब रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के साथ काम करने वाली लगभग हर एक एक्ट्रेस शाहरुख खान की तारीफ ही करती हैं। हाल ही में जब तक है जान के दौरान कैटरीना कैफ ने भी शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत ही केयरिंग हैं और अपने को-स्टार्स के साथ बहुत अच्छी तरह पेश आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X